फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्याऊ, पानी के टैंक, वाटर कूलर और शौचालयों की स्थिति जांची

Sat, 22 Mar 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 लघु सचिवालय की छत पर रखी टंकी की जांच करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं न्यायाधीश नरेश कुमार के निर्देशानुसार मुख्य दंडाधिकारी सीजेएम संजीव काजला के मार्गदर्शन में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत अधिकार रक्षक रोहतास शर्मा के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने नगर के सरदार झाड़ू सिंह चौक के पास स्थित पुराना अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पानी का प्याऊ, पानी के टैंक, वाटर कूलर और शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, रेडक्रॉस, सीटीएम परिसर, तहसीलदार कार्यालय, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण विभाग व न्यायालय परिसर में शौचालय, वाटर कूलर और पानी की टंकियों का निरीक्षण किया गया।
जन स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से सार्वजनिक स्थलों पर लीक हो रही पानी की टोटी को दुरुस्त करवाने और व्यर्थ जल बहाव को रोकने के निर्देश दिए गए। विभिन्न परिसरों में पीने के पानी के नमूने एकत्रित किए गए। निरीक्षण के दौरान जो भी समस्याएं पाई गईं, उनकी सूची तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को सौंप दी गई। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग से विजय कुमार, बीआरसी सोनिया शर्मा, प्लंबर मनदीप, लैब तकनीशियन पुनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें