फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हवाई जहाज की सस्ती टिकट दिलाने के बहाने ठगे 85 हजार रुपये

Sun, 09 Jun 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी एक ठग ने अपने नौकर का मोबाइल इस्तेमाल कर दादरी शहर के वार्ड-10 निवासी ट्रेवल एजेंसी संचालक से 85 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने हवाई जहाज की सस्ती टिकट दिलाने की एवज में ठगी की। पीड़ित विशाल डुडेजा की शिकायत पर दादरी साइबर थाना पुलिस ने आरोपी कैलाश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज चुकी है।
सुभाष चौक क्षेत्र निवासी पीड़ित विशाल डूडेजा ने बताया कि वह हवाई जहाज की ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करता है। वह मुदित ट्रेवल्स के नाम से एजेंसी चलाता है। मार्च 2024 में वह एफडी बाजार नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हुआ। इसमें हवाई जहाज के सस्ते टिकट बुकिंग के मैसेज आते हैं। 20 मई को शाम 4:41 पर ग्रुप में सस्ता टिकट बुकिंग का मैसेज आया। इसके बाद उसने व्यक्ति से बात की।
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि बातचीत के दौरान उक्त शख्स ने अपनी पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कैलाश राठौर और कंपनी का नाम बीटूसी होलीडेज प्राइवेट लिमिटेड बताया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि पैसे भेज दे, वह टिकट बुक कर देगा। इसके बाद उसने अपने दोस्त से आरोपी के पास 16 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। उसने शाम सात बजे 55 हजार और 16 हजार रुपये आरोपी की आईडी पर डाल दिए। इसके बाद उसने टिकट मांगा तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। अगले दिन आरोपी ने फिर फोन 46 हजार रुपये भेजने के लिए कहा, लेकिन उसने देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


29 मई को सफाई कर्मचारी ने खोला राज
विशाल के पास 29 मई को एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने उसे बताया कि वो अरुण कुमार बोल रहा है और कैलाश राठौर के पास सफाई का काम करता है। कैलाश ने उसके नंबर से पैसे का फ्रॉड किया है और अब बिंदापुर पुलिस उसे पकड़कर ले गई है। जब उसने वहां जाकर जांच की तो आरोपी को तिहाड़ जेल भेज देने की बात पता चली। अब उसने दादरी साइबर पुलिस से आरोपी से पैसे बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें