फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में लोग उमस से परेशान

Wed, 25 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी क्षेत्र में मंगलवार को छाए बादल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह कुछ देर तक बारिश की बूंदें गिरीं लेकिन बाद में मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा।
विज्ञापन

बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। लोग मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री कम हुआ है। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 71 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

जिले के लोगों का कहना है कि साथ लगते कई जिलों में बारिश हो चुकी है जबकि चरखी दादरी जिले के लोगों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अब तो तेज बारिश होने पर ही गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें