फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने वैश्विक दृष्टिसे भारत को किया मजबूत: राव इंद्रजीत सिंह

विज्ञापन
फोटो 18 गांव समसपुर में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश वैश्विक दृष्टि से और अधिक मजबूत हुआ है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाकर प्रधानमंत्री ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। गांव समसपुर में श्री हनुमान मंदिर के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सांख्यिकी, आयोजना, कार्यक्रम क्रियान्वयन व कॉरपोरेट मामलों के मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ये शब्द कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की सरकार बनने से पहले साल 2014 में पहली रैली रेवाड़ी में की थी। इस रैली में वन रैंक वन पेंशन वादे को उन्होंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़ के नौजवान भी दादरी भर्ती केंद्र से सेना में जाते हैं। ये सारी धरती वीरों से भरी पड़ी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश भर के सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। जिसका लाभ उत्तरप्रदेश, बिहार, बंगाल के कमजोर किसानों को मिलने से उन्हें आर्थिक तौर पर राहत मिल रही है। इसी प्रकार कश्मीर के लोग अपने मुल्क को भारत से अलग मानते थे। सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर यह भेदभाव ही मिटा दिया है। कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री ने पूरे देश में फ्री वैक्सीनेशन का सफल अभियान चलाया और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भिजवाई। विश्व में उस समय आर्थिक मंदी छाई हुई थी, लेकिन भारत में हालात खराब नहीं हुए। यह केंद्र सरकार की नीतियों का ही परिणाम है।
विज्ञापन

सांसद ने उठाई पेयजल, रोजगार और विकास की मांग
भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि वर्ष 1857 से लेकर 1972 तक दादरी और भिवानी का समीपवर्ती क्षेत्र महेंद्रगढ़ जिला का ही हिस्सा रहा है। इस पूरे भूक्षेत्र की विरासत महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल से भिन्न नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से इस इलाके में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, युवाओं को रोजगार और ग्रामीण विकास पर जोर देने का अनुरोध किया।
सरकार समान रूप से रवा रही विकास कार्य : ओपी यादव
हरियाणा के पूर्व सैनिक कल्याण व सामाजिक न्यायिक अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की भावना से सरकार समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। जिस परिवार की आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन सभी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की है। इसी प्रकार जिन बुजुर्गों की पेंशन फैमिली आईडी के कारण बंद हो गई थी, उनकी पात्रता को देखकर दोबारा इसे शुरू किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पटौदी की पूर्व विधायक बिमला चौधरी, दादरी के एसडीएम अनिल यादव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेशचंद्र गौड़, मनीष मित्तल, कैलाश पालड़ी, इंद्रसिंह फौगाट, सतबीर दूधवा, रणबीर सिंह, मदन सिंह परमार, सोमेश, सुरेंद्र, मुकेश व महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें