फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.2 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट दादरी ने एक युवक को हेरोइन के साथ दबोचा है। युवक से 3.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और उसकी पहचान कॉलेज रोड निवासी चितरंजन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एचएसएनसीबी टीम गश्त के दौरान सरदार झाडू चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चितरंजन नामक व्यक्ति रविदास कॉलोनी में दशनाम अखाड़ा के सामने नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसके चलते उस पर संदेह हुआ। नारकोटिक्स टीम ने उसे दबोचा और पूछताछ करने पर उसने अपना चितरंजन बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें