फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल के नाम पर सिविल अस्पताल में दिव्यांग झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
फोटो 16आर स्ट्रेचर पर बैठकर विशेषज्ञ के आने का इंतजार करते दिव्यांग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए पहुंच रहे दिव्यांगों को सुविधाओं की कमी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि नंबर आने तक न तो इनके बैठने के लिए बेंच की सुविधा है और न ही पीने के पानी के पुख्ता प्रबंध हैं। संवाददाता ने वीरवार को सिविल अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो बेंच की कमी के चलते दिव्यांग स्ट्रेचर पर बैठकर बारी आने का इंतजार करते नजर आए। एक सुर में यहां मौजूद दिव्यांगों ने कहा कि हर सप्ताह यहां दिव्यांग इसी प्रकार दिक्कतें झेलते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल अस्पताल में दिव्यांगों के मेडिकल प्रत्येक वीरवार को बनाए जाते हैं। इस दिन यहां ईएनटी, ऑरथो और अन्य विशेषज्ञ का बोर्ड यहां बैठता है। वीरवार सुबह संवाददाता सुबह 10 बजे यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचा। उस दौरान दिव्यांगों ने बताया कि विशेषज्ञ हर सप्ताह एक से डेढ़ घंटे इंतजार कराने के बाद कुर्सी पर आकर बैठते हैं और तब तक बैठकर इंतजार करने के लिए यहां बेंच तक नहीं है। दिव्यांगों ने बताया कि एक मरीज की जांच में करीब पांच से दस मिनट का समय लगता है और कतार में खड़े दिव्यांगों के लिए यह समय खड़े होकर काटना बेहद मुश्किल है।
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में भी यहां पानी के पानी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह विभाग ने बिजली का प्रबंध जरूर कराया है, लेकिन इसके अलावा अन्य सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ नौ की बजाय 11 या साढ़े 11 बजे तक अपनी सीट संभालते हैं और तब तक डेढ़ से दो घंटे उन्हें इंतजार करना पड़ता है। दिव्यांगों के अनुसार इस वीरवार भी ये ही स्थिति रही।
विज्ञापन

- किसी ने वाहन में तो किसी ने फर्श पर बैठ किया इंतजार
संवाददाता सुबह दस बजे जब सिविल अस्पताल पहुंचा तो यहां दिव्यांगों की भीड़ मिली और उस दौरान तक मेडिकल चेकअप भी शुरू नहीं हुआ। विशेषज्ञ के न आने पर कुछ दिव्यांग ऑटो और अन्य वाहन में जाकर बैठ गए जबकि कुछ नीचे फर्श पर और व्हील चेयर पर बैठकर चिकित्सक के आने का इंतजार करते नजर आए।
दिव्यांग बोले: अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
- मैं आज अपना दिव्यांगता मेडिकल प्रमाण पत्र रिन्यू कराने आया था। डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अब तक विशेषज्ञ नहीं आए हैं। यहां सुविधाओं की भी कमी है।
जयप्रकाश, कलियाणा
- मैं लगातार दो बार आ चुका हूं और पिछले वीरवार को भीड़ अधिक होने के कारण मेरा नंबर नहीं आया था और इस बार भी विशेषज्ञ समय पर नहीं पहुंचे। सुविधाओं की कमी से दिव्याग परेशान हैं।
-विजय कुमार, बलकरा
यह मामला मेरा संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो अगले वीरवार से यहां व्यवस्थाओं में सुधार करवा दिया जाएगा। विशेषज्ञों को समय से काम शुरू करने के भी निर्देश दूंगा।
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें