फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो की सभी 118 बसें चली, दूसरे डिपो की 40 बसें नहीं पहुंचने पर यात्रियों को हुई असुविधा

विज्ञापन
फोटो 04 चक्का जाम बेअसर रहने से बूथों पर लगीं बसें। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोडरेज मामले में एकतरफ प्रदेश के ज्यादातर डिपो में सेवाएं प्रभावित रहीं तो दूसरी ओर चरखी दादरी में चक्का जाम बेअसर रहा। सामान्य दिन की तरह ही दादरी डिपो और लोहारू सब डिपो से बसों का संचालन हुआ। दोनों जगहों पर डिपो की 121 में से 118 बसें ऑन रोड रही। हालांकि दूसरे डिपो की करीब 40 बसें न पहुंचने से कुछ हद तक व्यवस्था जरूर प्रभावित रही। लंबे रूट की अगर बात करें तो दादरी में रात्रि ठहराव करने के बाद अगली सुबह पंचकूला डिपो की एक बस रवाना नहीं हुई।
विज्ञापन

सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में हुए रोडरेज मामले को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में खासा रोष है। इसका इजहार वीरवार सुबह कर्मचारियों ने गेट परिसर पर धरना देकर किया। हालांकि डिपो की बसों का संचालन सुबह से ही सुचारू रहा और डिपो की ऑन रोड 118 बसों में से किसी ने ट्रिप तक मिस नहीं की। इसकी पुष्टि जीएम प्रदीप अहलावत ने की है। उन्होंने बसों के संचालन में बाधा न पहुंचाने पर तालमेल कमेटी पदाधिकारियों का धरनास्थल पर पहुंचकर आभार भी जताया।
करीब साढ़े दस बजे जीएम बस स्टैंड के मुख्य गेट के समीप धरना दे रहे कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के आश्वासन का हवाला देते हुए उनसे धरना खत्म करने की अपील की। कर्मचारियों के मना करने पर उन्होंने गेट की बजाय बस स्टैंड परिसर में पंखों के नीचे धरने पर बैठने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने जीएम से ही उनके बीच धूप में ही बैठने की अपील कर डाली। हालांकि जीएम की अपील को मानते हुए बाद में कर्मचारियों ने पंखों के नीचे बैठकर धरना दिया। देर शाम तक डिपो से बसों का संचालन सुचारू रूप से हुआ।
विज्ञापन

- 666 में से महज कर्मचारी रहे हड़ताल पर
दादरी डिपो की अगर बात करें तो कर्मचारियों की संख्या 666 है। डिपो में 304 चालक और 243 परिचालक हैं। इसके अलावा वर्कशॉप में 119 कर्मचारी कार्यरत हैं। जीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि इनमें से 12 कर्मचारी ही हड़ताल में शामिल हुए और इन्होंने भी बसों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं डाली।
- डिपो में कुल 121 बसें
वैसे तो दादरी डिपो में 121 बसें ऑन रोड हैं। इनमें से तीन में तकनीकी खराबी आने के चलते इन्हें वर्कशॉप में खड़ा करना पड़ा और वीरवार को 118 बसें ऑन रोड रहीं। 81 बसें दादरी बस स्टैंड से रवाना होती हैं जबकि 40 बसें दादरी डिपो के अधीन आने वाले लोहारू सब डिपो से चलती हैं। डिपो की बसों के सामान्य दिन की तरह वीरवार को भी 40 हजार किलोमीटर पहिये घूमे।
जानिये...किस डिपो की कितनी बस नहीं पहुंची दादरी
डिपो- बस संख्या
भिवानी- 15
रोहतक- 4
झज्जर- 4
नारनौल- 6
पंचकूला- 1
गुरुग्राम- 2
हिसार- 1
यात्री बोले: बस तो मिल गई, लेकिन करना पड़ा थोड़ा इंतजार
- मैं रोहतक से आया हूं और वहां डिपो में हड़ताल थी। वहां से दादरी आने के लिए मुझे रोहतक डिपो की तो नहीं दादरी डिपो की बस मिली। वहां से मैं दादरी आया और थोड़ा इंतजार करने के बाद गोठडा की बस भी मिल गई।
-प्रिंस, युवा
- मैं बस स्टैंड पर दोपहर करीब ढाई बजे आया था। आज नारनौल रूट की बस न आने के चलते बीस मिनट इंतजार तो करना पड़ा, लेकिन दादरी डिपो की बस मुझे मिल गई। नारनौल की बस आती तो बीस मिनट तक इंतजार न करना पड़ता।
-राहुल, छात्र
कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में धरना जरूर दिया है, लेकिन उन्होंने कोई बस सेवा प्रभावित नहीं होने दी। दादरी डिपो की 118 बसें वीरवार को ऑन रोड रही और सामान्य दिनों की तरह ही दूरी तय की। दूसरे डिपो की बसें न पहुंचने के चलते हमने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बसें भी चलाई हैं।
विज्ञापन

-प्रदीप अहलावत, जीएम, दादरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें