फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक स्पर्धा में सौरभ ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो 13 साथी खिलाड़ियों और कोच के साथ स्वर्ण पदक विजेता सौरभ श्योराण।विज्ञप्ति - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। होनहार खिलाड़ी सौरभ श्योराण ने पिछले दिनों करनाल में आयोजित हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। सौरभ ने इस प्रदर्शन की बदौलत दादरी जिले का नाम प्रदेश स्तर पर चमकाया है। पदक विजेता को साथी खिलाड़ियों, कोच व खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि करनाल में दसवीं हरियाणा स्टेट लेवल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सौरभ श्योराण ने 19.10 मीटर की दूरी पर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पहले वह अंडर 14 आयु वर्ग में कामयाबी हासिल कर चुका है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दादरी के दीपेंद्र डबास अंडर 18 आयु वर्ग में वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर शॉटपुट का रिकार्ड बना चुके हैं। सौरभ की जीत पर जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह, कोच विजेंद्र सिंह, देवेंद्र डबास, नवीन कादयान, धर्मेंद्र, सोमबीर जाखड़, योगेश कलकल आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें