फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 5.22 करोड़ रुपये से बनेगा चरखी-मानकावास रोड, पीडब्ल्यूडी ने बनाया एस्टीमेट

Fri, 26 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले लंबे समय से जर्जर हाल गांव चरखी-मानकावास से रोड से गुजरने वाले 6 गांवों के लोगों को जल्दी ही राहत मिलने वाली है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क के पुन: निर्माण करवाने के लिए पांच करोड़ 22 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है। सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। सड़क निर्माण होने के बाद साथ लगते 6 गांवों के चालकों को राहत मिलेगी, साथ ही उनको 148बी रोड पर चढ़ने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

करीब पौने चार किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के पुन: निर्माण होने के बाद इस सड़क से जुड़े गांव भैरवी, खेड़ी बूरा, डोहकी, झरवाई व पैंतावास कलां के लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल इन गांवों के लोगों को एनएच 148बी तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता था। पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण से संबंधित सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।
जर्जर सड़क के कारण आवागमन में होती थी परेशानी
जर्जर सड़क के कारण इससे गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क में बने गड्ढों के कारण वाहन अक्सर खराब हो जाते थे। जिससे उनको या तो मौके पर मिस्त्री बुलवाना पड़ता था, या फिर किसी अन्य वाहन की सहायता से वाहन मिस्त्री के गैराज तक लेकर जाना पड़ता था। इस पूरी कवायद में जहां उनका काम अटक जाता था। वहीं यह उनके लिए आर्थिक रूप से परेशानी करने वाला भी होता था।
विज्ञापन

इन गांवों से जुड़ा है चरखी वाया मानकावास रोड
शहर के 148बी से गांव मानकावास तक जाने वाले पौने चार किलो मीटर लंबी सड़क का जुड़ाव वाया भैरवी, खेड़ी बूरा, पैंतावास कलां से मानकावास तक है। सड़क निर्माण होने के बाद हर रोज लगभग दो हजार वाहन चालकों को परेशानी दूर होगी।

चरखी वाया मानकावास सड़क पुन:निर्माण के लिए लगभग पांच करोड़ 22 लाख रुपये का ऐस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद सड़क का निर्माण 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें