फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: पुलिस टीम ने दबोचे सात जुआरी, 58 हजार रुपये बरामद, जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज

Sat, 10 Dec 2022 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

शुक्रवार शाम बाढड़ा थाना पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए उमरवास रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नंगला-उतरवास कच्चे रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर सात आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में नंगला-उमरवास के कच्चे रास्ते पर रुपये दांव पर लगाकर ताश खेल  रहे सात जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है और उनसे 58 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस संबंध में बाढड़ा थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम बाढड़ा थाना पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए उमरवास रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नंगला-उतरवास कच्चे रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर सात आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान हवा सिंह, जोगेंद्र, अशोक, सोनू, विनोद, सूरज और रोहताश के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 58 हजार रुपये बरामद हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया और अपने साथ थाने ले आई। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें