पंचायत समिति चुनाव में 1-1 वोट से प्रधान और उप प्रधान की जीत हुई
- फोटो : संवाद
चरखी दादरी में दादरी पंचायत समिति चुनाव में 1-1 वोट से प्रधान और उप प्रधान की जीत हुई है। दोनों पद भाजपा के खाते में गए हैं। सीमा प्रधान तो मनीषा उप प्रधान बनी हैं। दोनों को 14-14 वोट मिले हैं, जबकि प्रतिद्वंदी को 13-13 वोट मिले। दादरी ब्लॉक समिति में कुल 27 सदस्य हैं।