फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: वाहन की टक्कर से महिला और भैंस की मौत, व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। मैहड़ा निवासी दंपती और उनकी भैंस को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और भैंस की मौत हो गई जबकि मृतका का पति घायल हो गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया और घायल व्यक्ति के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में प्रविंद्र ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे वह अपनी पत्नी उमा के साथ भैंस को लेकर खेत से घर आ रहा था। उसी दौरान झोझू की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने कारण तीनों रोड पर गिर गए। प्रविंद्र ने बताया कि गाड़ी की टक्कर से उसकी भैंस ने मौके पर दम तोड़ दिया और सूचना मिलने पर उसका भतीजा मनजीत मौके पर पहुंचा। प्रविंद्र ने बताया कि मनजीत उसे और घायल उमा को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
नंबर प्लेट से लगेगा आरोपी चालक का भेद
प्रविंद्र ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को उठाने लगा उसे वहां गाड़ी की नंबर प्लेट पड़ी हुई मिली। जिसे उसने पुलिस के हवाले कर दिया। घायल प्रविंद्र ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें