फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राशन डिपो पर स्टॉक से 1.11 क्विंटल अधिक मिली चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार शाम बाढड़ा और जेवली स्थित राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रखे राशन का स्टॉक रिकॉर्ड से मिलान किया गया। बाढड़ा राशन डिपो पर टीम को चीनी स्टॉक से अधिक मिली। 1.11 क्विंटल चीनी ज्यादा मिलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने संज्ञान लेते हुए आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शुक्रवार शाम खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को साथ लेकर पहले बाढड़ा राशन डिपो पर दबिश दी। जांच करने पर यहां 115.37 क्विंटल गेहूं व 42.70 क्विंटल बाजरा रिकार्ड अनुसार मिला। चीनी का स्टॉक चेक करने पर रिकार्ड में चीनी 1.48 क्विंटल दर्शाई मिली जबकि डिपो पर 2.59 क्विंटल चीनी पाई गई। स्टॉक रजिस्टर रिकार्ड से 1.11 क्विंटल चीनी राशन डिपो पर अधिक पाई गई। इसके बाद टीम ने जेवली राशन डिपो को चेक किया। वहां 123.23 क्विंटल गेहूं, 37 क्विंटल बाजरा व 10 किलोग्राम चीनी रिकॉर्ड अनुसार सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें