फोटो- 26 गांव बरसाना निवासी मयंक परिजनों व ग्रामीणों के साथ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव बरसाना निवासी मयंक यादव का हाल ही में एनडीए में चयन हुआ है। मयंक इस साल बिहार के गया में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। मयंक की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
सरपंच हरपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें राष्ट्र रक्षा की भावना विरासत में मिली है। मयंक के पिता वर्तमान में सेना में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मयंक भी आरंभ से ही इस क्षेत्र में जाना चाहता था। मयंक ने कक्षा 12वीं के उपरांत एनडीए की परीक्षा पास की और चयन हो गया। मयंक के दादा कृष्ण कुमार, सज्जन सिंह, वेद कुमार, सरपंच हरपाल सिंह, पंच राजेश कुमार, पंच सुशील कुमार, पंच जगविंद्र, प्रमोद कुमार ने खुुशी जताई है।