फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रजत पदक विजेता गौरव को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 21 रजत पदक विजेता तीरंदाज गौरव को पीएच स्कूल में सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
फोटो 21 रजत पदक विजेता तीरंदाज गौरव को पीएच स्कूल में सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन

-----------------
रजत पदक विजेता गौरव को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रतिभा सभी में होती है, बस उसे उजागर करने के लिए कुशल मार्गदर्शन की आवश्यकता है। ये शब्द चरखी दादरी स्थित पीएच स्कूल के प्रबंधक पवन कुमार बुवानी वाले ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता गौरव को सम्मानित करते हुए कहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हांसी के उमरा गांव में आयोजित 37वीं हरियाणा आर्चरी स्टेट चैंपियनशिप में चरखी दादरी की टीम के खिलाड़ी गौरव ने रजत पदक जीतकर सफलता का परचम लहराया है। गौरव ने यह सफलता अपने कुशल अनुभवी कोच परविंद्र चावला के मार्गदर्शन में प्राप्त की। उसकी सफलता पर स्कूल प्रबंधक, प्राचार्या डॉ. अंजू शर्मा, प्रबंधक कमेटी की सदस्या सरोज बाला ने होनहार खिलाड़ी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें