चरखी दादरी। नगर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय रीडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। कविता लेखन में जावा राजकीय स्कूल की छात्रा सरिता प्रथम रही।
कार्यक्रम प्रभारी रश्मि बीआरपी ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में संपन्न करवाई गई। प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में कहानी लेखन, वाद-विवाद, वर्तनी हिंदी, कहानी लेखन, काल पर आधारित प्रश्नोत्तरी और कविता लेखन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक की भूमिका उर्मिला, रेखा, ओम प्रकाश, करण सिंह, सुनीता, घनश्याम, शर्मिला, संजू, रीना, निर्मला, नीतू, हरीश, रितू, नवरत्न, सुशील, अर्चना, अश्वनी और राकेश गोदारा ने निभाई।
अंग्रेजी वर्तनी स्पर्धा में छठी कक्षा वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय छिल्लर के छात्र लक्ष्य ने बाजी मारी। सातवीं कक्षा के वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोझू कलां से यशिका ने बाजी मारी। कविता लेखन में नौवीं कक्षा के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जावा की छात्रा सरिता प्रथम रही। दसवीं कक्षा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाणा से अंकित प्रथम रहा। 11वीं कक्षा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेला खुर्द की नेहा और बारहवीं कक्षा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदेनी से रितू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खंड शिक्षा कार्यालय से ईशान, ज्योति रानी, रश्मि ,सरिता ,गायत्री पवन व सत्यवान मौजूद रहे।
28 विद्यार्थियों का जिला स्तर के लिए हुआ चयन
खंड स्तरीय विभिन्न स्पर्धाओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 28 विद्यार्थियों का जिलास्तरीय स्पर्धा के लिए चयन किया गया। ये विद्यार्थी अब जिला स्तर पर होने वाली स्पर्धा में भाग लेंगे। इस स्पर्धा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।