चरखी दादरी। बिरही कलां निवासी एक युवती संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। उसके पिता ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती के पिता ने बताया कि गत 4 दिसंबर को उसका परिवार खाना खाकर सो गया था। सुबह जब वो पांच बजे उठे तो सबसे छोटी बेटी लापता मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वो हरसंभव जगह बेटी की तलाश कर चुके हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। अब युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।