फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस बल और नगर परिषद की संयुक्त टीम चलाएगा अतिक्रमण हटाओ मुहिम

विज्ञापन
फोटो 05 अतिक्रमण के चलते सड़क संकीर्ण होने से पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में लगा जाम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद शहर में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस मुहिम में पुलिस विभाग का भी सहयोग रहेगा। इस बार एसपी दीपक गहलावत ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से स्वयं पहल करते हुए नगर परिषद अधिकारियों से मुहिम को लेकर संपर्क किया है। उनका कहना है कि अभियान में खलल डालने वाले अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में करीब छह माह से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला है। इससे पहले चलाया गया अभियान भी खानापूरी तक सिमट कर रह गया। मौजूदा हालातों की बात करे तो अतिक्रमण के चलते शहर की सड़कें संकीर्ण हो गई हैं और इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी है। बस स्टैंड और कोर्ट रोड पर अतिक्रमण के चलते वाहन दौड़ने की बजाय रेंगकर चलते हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू करने की पहल इस बार स्वयं एसपी ने की है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पुलिस बल पूरा साथ देगा। कोई भी अतिक्रमण करने वाला अगर नगर परिषद टीम का विरोध करेगा या फिर अभद्र व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ तत्काल पुलिस कर्मी कार्रवाई अमल में लाएंगे। उनका कहना है कि बुधवार से इस मुहिम का शहर में आगाज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन में एक सड़क की जाएगी कवर
एसपी दीपक गहलावत ने बताया कि एकसाथ पूरे शहर को कवर करने की बजाय योजनाबद्ध ढंग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन शहर की एक सड़क को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुहिम की शुरुआत बस स्टैंड रोड से होगी और इसके बाद नगर परिषद की योजना अनुसार प्रत्येक दिन एक सड़क से अतिक्रमण हटाने में पुलिस सहयोग करेगी।
जानिये...किस सड़क पर क्या है अतिक्रमण की स्थिति
बस स्टैंड रोड : बस स्टैंड रोड को नगर परिषद अधिकारी करीब डेढ़ साल पहले रेहड़ी फ्री जोन घोषित कर चुके हैं। अब धरातल की स्थिति की बात करे तो ऐसा कुछ नहीं है और ये दावे केवल कागजी हैं। बस स्टैंड रोड पर सड़क के दोनों तरफ रेहड़ियां लग रही हैं।
- कोर्ट रोड : यहां अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित है। इस मार्ग पर भी रेहड़ियां लगती हैं जबकि दुकानदार भी अतिक्रमण किए हुए हैं। मंगल मार्केट से लेकर लाला लाजपतराय चौक पर पांच से 20 फुट तक दुकानदारों का कब्जा है।
- पुरानी सब्जी मंडी रोड : आंबेडकर चौक से पुरानी सब्जी मंडी होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला रोड भी अतिक्रमण का गढ़ बना हुआ है। यहां न केवल सड़क के दोनों ओर रेहड़ियां खड़ी होती हैं, बल्कि दुकानदारों ने भी पांच से दस फुट तक कब्जा किया हुआ है।
- काठ मंडी रोड : करीब पांच साल पहले प्रशासन ने कदम उठाते हुए काठमंडी रोड से करीब चार दशक पुराना अतिक्रमण हटवाया था। इसके बाद नगर परिषद ने सड़क किनारे इंटर लॉकिंग टाइलें बिछाई थीं। इसके बाद दुकानदारों ने पक्की जगह पर ही सामान रख दिया
अधिकारी बोले
बुधवार से अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के मद्देनजर हमने नगर परिषद से इसके लिए तालमेल कर लिया है। जो भी अभियान में खलल डालेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। हर रोज एक सड़क कवर की जाएगी।
विज्ञापन

-दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें