फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वर्ण जयंती योजना पार्क के बाहर भरा सीवर का दूषित पानी

विज्ञापन
फोटो 08 वार्ड-17 में बनाए गए पार्क के सामने भरा दूषित पानी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 17 में हरियाणा स्वर्ण जयंती योजना के तहत बनाए गए पार्क के बाहर सीवर समस्या बनी है। इसके चलते यहां दूषित पानी भरा हुआ है और लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। दूषित पानी सड़क पर भरा रहने से पार्क का सुंदरीकरण भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान की मांग वो कई बार कर चुके हैं, लेकिन अब तक जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब तक इसका समाधान नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड-17 में पीएनबी के पीछे नगर परिषद ने करीब डेढ़ साल पहले एक करोड़ की लागत से पार्क का निर्माण कराया था। रोज गार्डन से करीब 400 मीटर की दूरी पर बनाए गए इस पार्क के सामने पिछले करीब छह माह से सीवर व्यवस्था बेपटरी है। पार्क के ठीक सामने दूषित पानी भरने से लोगों ने यहां आना भी छोड़ दिया है और एक करोड़ के पार्क की सुंदरता भी इससे प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी दीपक, कुलदीप, मनोज, रीना, जगवंती, दर्शना, कविता और सोनू ने बताया कि पार्क और घरों के सामने दूषित पानी भरने से वातावरण दुर्गंधमय बना हुआ है। वो कई बार विभाग को शिकायत सौंपकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। विभागीय अनदेखी से लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है और उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
लोग बोले: समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं विभाग
वार्ड-17 में पार्क के सामने पिछले करीब छह माह से दूषित पानी भरा हुआ है। इस समस्या के चलते लोगों ने पार्क में आना भी छोड़ दिया है। शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

-मुकेश, वार्डवासी
नगर परिषद ने लोगों की सुविधाओं के लिए पार्क बनाया था, लेकिन बेपटरी सीवर व्यवस्था के चलते लोग इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे।
-सज्जन, वार्डवासी
सीवर समस्या के चलते पार्क के ठीक सामने दूषित पानी भरा है और इससे वातावरण दुर्गंधमय बना हुआ है। कई बार हम विभाग को शिकायत सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक नतीजा सिफर है।
-रामफल, वार्डवासी
घरों और पार्क के सामने दूषित पानी भरने से लोग परेशान हैं। यहां सीवर लाइन ब्लॉक होने के चलते यह समस्या बनी है। दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समाधान के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे।
-इंद्र सिंह, वार्डवासी
अधिकारी बोले
शहर में बनी सीवर समस्या के समाधान के लिए हम प्रयासरत हैं। जल्द ही वार्ड-17 में पार्क के सामने बनी समस्या का भी स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा। सोमवार सुबह ही मैं हालातों का जायजा लूंगा।
विज्ञापन

-बीके जावला, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें