फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशा तस्कर को कोर्ट ने सुनाई 15 साल कैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मादक पदार्थ की तस्करी करने के दोषी को एडीजे पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

दादरी पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 28 जुलाई 2020 को बस स्टैंड चौकी टीम ने दादरी के रोज गार्डन के सामने से एक व्यक्ति को करीब तीन किलोग्राम चरस समेत दबोचा था। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई थी। तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिला के संपूर्ण नगर निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। इस मामले में एडीजे पुरुषोत्तम कुमार ने उसे दोषी करार देते हुए पंद्रह साल की सजा सुनाने के साथ डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
दो माह के अंदर दूसरे तस्कर को सुनाई गई सजा
दादरी जिले की अगर बात करे तो एडीजे पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने दो माह के अंदर नशा तस्करी के मामले में दूसरे दोषी को यह सजा सुनाई है। इससे पहले गत सितंबर माह में भी कोर्ट ने 3.29 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए निमली निवासी प्रवीन को 15 साल की सजा सुनाई थी और उस पर भी डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें