फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेवाड़ी-हिसार रेलवे ट्रैक पर वीरवार शाम झाड़ली स्टेशन के समीप पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि झाड़ली स्टेशन के समीप एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया है जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर पड़े शव को कब्जे में ले लिया। एसआई सुरेश ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। वो हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर पहने हुए है। उसके दाहिने हाथ पर ओम और हरीश गुदा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक का रंग गेहूंआ, चेहरा लंबूतरा और शरीर पतला है। शिनाख्त के लिए शव सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट या शिनाख्त संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें