चरखी दादरी। दादरी के एसडीएम नवीन कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। हरियाणा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार इससे पहले उपमंडल गुहला-चीका में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे रहे थे।
दादरी उपमंडल का कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम नवीन कुमार ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों का परिचय लिया और उनको जनसेवाओं से संबधित फाइलें समय पर निपटाने के निर्देश दिए। एचसीएस अधिकारी नवीन कुमार जिला फरीदाबाद और फतेहाबाद में बतौर नगराधीश व टोहाना में उपमंडल अधिकारी नागरिक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका पहला कार्य दादरी शहर में जलभराव व अतिक्रमण की समस्या को दूर करना होगा। एसडीएम ने कहा कि वह अपने उच्चाधिकारी उपायुक्त प्रीति व अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया के मार्गदर्शन व साथी अधिकारियों के सहयोग सेे उपमंडल की जनसमस्याओं का निदान करवाने का प्रयास करेंगे।