फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: शॉर्ट सर्किट से चार दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 09 Apr 2023 02:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

रविवार सुबह साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया गया, दोपहर को मालिकों ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में चरखी दादरी शहर के पुराने अस्पताल के समीप चार दुकानों में शनिवार रात आग लग गई। आग से चारों दुकानों में रखा लाखों का सामान जल गया। रविवार दोपहर मालिकों ने नुकसान का आकलन कर प्रशासन को सूचित किया। उन्होंने बताया कि आग का कारण शॉर्ट-सर्किट है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल की रात 12 बजे पुराने अस्पताल के पास स्थित चार दुकानों में शॉर्ट- सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम और दुकान मालिक घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक गाड़ी भिवानी से भी बुलाई गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियों को सात फेरे लगाने पड़े। आग से जेपी टूल्स, जगदम्बे इलेक्ट्रोनिक्स, दक्ष अचार स्टोर और श्रीराम सरल केंद्र में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें