भिवानी के लिए भी
फोटो 15
पुलिस गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्कर राजेश उर्फ राजा। स्रोत: विभाग
:::::::::
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी टीम ने दादरी-साहुवास रोड से मादक पदार्थ तस्कर को काबू किया है। आरोपी राजेश उर्फ राजा भिवानी के हनुमान ढाणी क्षेत्र का रहने वाला है। तस्कर के पास से 121 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ दादरी सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी टीम गश्त के दौरान आर्यन स्कूल के पास नहर पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ बेचने का अवैध कारोबार करता है। नशीला पदार्थ बेचने के लिए साहुवास से दादरी रोड पर किसी का इंतजार कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर रोड किनारे बाइक पर खड़े व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान भिवानी के हनुमान की ढाणी क्षेत्र निवासी राजेश उर्फ राजा के रूप में बताई। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो जेब से 121 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और थाने ले आई।