फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सावित्री बाई फुले की जयंती पर 44 युवाओं ने किया रक्तदान

Thu, 04 Jan 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव बेरला में कैंप का शुभारंभ करतीं स्वतंत्रता सेनानी जयलाल पूनिया की पत्नी सारल
विज्ञापन
चरखी दादरी। सावित्री बाई फुले की जयंती पर बुधवार को गांव बेरला में मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन व ग्राम पंचायत के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी जयलाल पूनिया की पत्नी सारली देवी ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 44 रक्त यूनिट एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सा शिविर भी लगाया गया जिसमें 268 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं बांटी गईं। संगठन के युवा विंग के प्रधान अधिवक्ता अनिल साहू ने बताया कि सावित्री बाई फूले समाज सेविका, कवयित्री, दार्शनिक व्यक्तित्व की धनी थी। खुद को शिक्षित करने के साथ ही उन्होंने दुनियाभर के लिए संघर्ष किया। शिविर की अध्यक्षता युवा क्लब के प्रधान रवि श्योराण ने की। इस मौके पर संदीप, कुलदीप, राजेंद्र, आशीष, दिनेश, आनंद, सुशील, सुनील, अनिल, बल्लू, अमन, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें