फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन लोगों पर जेली से हमला करने का केस दर्ज

Sat, 13 Apr 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव बीजणा में वीरवार को दो महिलाओं में हाथापाई हो गई। हमले में घायल पक्ष के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल रवि दत्त ने बताया कि वह मजदूरी करता है। गत वीरवार सुबह सात बजे वह अपने घर में बैठकर चाय पी रहे थे। उसी दौरान गली से उनकी पत्नी कमलेश ने चिल्लाकर आवाज लगाई और एक महिला से झगड़ा होने की बात कही। इसलिए वह झगड़ा सुलझाने बाहर गली में आया तो एक महिला और उसका ससुर कमलेश को गाली देकर मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद आरोपी महिला का पति जेली लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। इससे उसके कंधे और हाथों पर काफी चोटें आईं। झोझूकलां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे दादरी सिविल अस्पताल में रेफर किया गया।


संदिग्ध परिस्थितियों में मूक-बधिर श्रमिक हुआ लापता

झोझूकलां। बोरिंग कार्य करने के लिए रेवाड़ी से गांव पालड़ी में आया मूक-बधिर श्रमिक संदिग्ध परिस्थितियाें में लापता हो गया। उसके भतीजे की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव ढाणी शोभा निवासी सुनील उर्फ सुली ने बताया कि उसके पास बोरिंग खोदने की मशीन है। उनके चाचा मिंटू भी कई दिनों से उनके साथ काम करते थे। वह जन्म से ही बोलने और सुनने में असमर्थ हैं। मिंटू आठ अप्रैल से लापता हैं। कई जगह खोजने पर भी उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें