फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गोदाम में स्टॉक से ज्यादा सरसों के बैग मिलने पर चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोहलावास स्थित हैफेड गोदाम में स्टॉक से ज्यादा सरसों के बैग मिलने के मामले में हैफेड अधिकारियों ने कंपनी के चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस संबंध में हैफेड परचेज मैनेजर की ओर से बौंदकलां थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कोहलावास स्थित हैफेड गोदाम की देखभाल का काम एक निजी एजेंसी करती है। कर्मचारी ने गोदाम पर सरसों के बैग लेकर आने वाली गाड़ियों को खाली कराने के लिए कर्मचारी तैनात किए हुए है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां तैनात कर्मचारी गाड़ी पहले खाली कराने की एवज में ट्रक चालकों से रिश्वत के तौर पर सरसों के बैग मांगते हैं और अस्वीकार किए गए सरसों के बैग वापस भेजने के बजाय अपने पास रख लेते हैं।
शिकायत पर संज्ञान लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मार्केट कमेटी और खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक बोर्ड के अधिकारियों को साथ लेकर गोदाम पर दबिश दी थी। इस दौरान वहां जांच करने पर सरसों के 439 बैग अधिक पाए गए थे। इस पर संज्ञान लेकर हैफेड परचेज मैनेजर संदीप देशवाल की ओर से देर शाम ही मामले की लिखित शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी गई थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बजरंग, समुंद्र सिंह, संजय व एक अन्य के खिलाफ धारा 120-बी, 408 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें