फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Sun, 15 Dec 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पति व सास उसे दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। अब उसने महिला थाना सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वर्ष 2017 में उसका विवाह झज्जर जिले के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिन के बाद तक सभी ने अच्छा व्यवहार किया, लेकिन, बाद में सभी ने उसे कम दहेज के लिए ताने देने शुरू कर दिए। एक दिन सास-ससुर व पति ने मिलकर उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट की। बाद में उसने पुलिस को फोन कर अपना बचाव किया। अब उसने पुलिस से तीनों आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें