फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत पांच पर केस दर्ज

Wed, 29 Jan 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर निवासी महिला ने जयपुर निवासी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शहर पुलिस थाना में दी शिकायत, आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के गांधी नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दादरी शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जयपुर निवासी महिला के पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता महिला मोनिका ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2012 में जयपुर निवासी तरुण से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। समय के साथ उनकी प्रताड़ना बढ़ती गई। उसके पहले बेटी और फिर बेटा हुआ और दोनों मांगलिक अवसरों पर उसके पिता ने हैसियत अनुसार छुछक दिया, जिससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन, वे हरकतों से बाज नहीं आए। अब दादरी शहर थाना पुलिस ने पति समेत सास बिमला देवी, ससुर दिनेश कुमार, ननद कलावती व ननदोई महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें