फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सिविल अस्पताल में झगड़ा करने पर चार के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 25 Aug 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप:
विज्ञापन

महोदय जी, आज पेज नंबर तीन पर प्रकाशित खबर का पीडीएफ भी लगाने का कष्ट करे


- शुक्रवार दोपहर हुए झगड़े के संबंध में एसएमओ ने दी पुलिस को शिकायत, सिविल अस्पताल चौकी को स्थानांतरित करवाने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के सिविल अस्पताल में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में शहर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसएमओ की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। झगड़ा कर अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई के साथ एसएमओ ने सिविल अस्पताल चौकी को स्थानांतरित करवाने की मांग भी पुलिस विभाग से की है।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर गांव साहुवास के दो पक्षों के बीच पहले पटवारी कार्यालय और फिर सिविल अस्पताल में झगड़ा हुआ था। दोनों जगह नौबत मारपीट तक जा पहुंची। वहीं, सिविल अस्पताल में हुए झगड़े में बीच-बचाव करने में अस्पताल स्टाफ को भी चोटें आई थीं। इस मामले में एसएमओ की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने चार आरोपियों सुरेंद्र, नरेंद्र, भूपेंद्र व मोहित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सूचना देने के बाद भी अस्पताल चौकी पुलिस टीम देरी से मौके पर पहुंची। उन्होंने जिला पुलिस कप्तान से चौकी को शवगृह के बजाय आपातकालीन कक्ष के समीप स्थानांतरित करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि झगड़ा करके आरोपियों ने शांतिभंग करने के साथ कार्य में बाधा पहुंचाई और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें