फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मारपीट के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Fri, 31 Jan 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कासनी निवासी घायल के आरोप की बौंदकलां थाना पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव कासनी निवासी राज ने तीन लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसके बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में राज ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 30 जनवरी की रात 9 बजे वह अपने चचेरे भाई विनोद के घर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह घर के नजदीक चौक पर पहुंचा तो तीन व्यक्ति आए और उसका रास्ता रोक कर मारपीट शुरू कर दी। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी और ज्यादा नशा होने के कारण वह उन व्यक्तियों को नहीं पहचान सका। बाद में चोट लगने के कारण वह गली में गिर गया। कुछ देर बाद उसके परिजन ढूंढ़ते हुए गली में पहुंचे तो उन्होंने उसे दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अब वह उपचाराधीन है।
शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। घायल ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें