संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के गांव चरखी निवासी महिला ने पति व सास पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी दहेज की मांग करते हैं। इसके कारण मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ममता ने बताया है कि साल 2022 में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव छानी निवासी विकास चौधरी से उनकी शादी हुई थी। इस दौरान शादी के कुछ दिन के बाद ही पति और सास ने उन्हें दहेज के लिए तंग व परेशान करना शुरू कर दिया। कम दहेज लाने के ताने देने लगे।
शिकायत में बताया है कि उनका पति जोधपुर हाईकोर्ट में वकील है। कम दहेज देकर समाज व वकील साथियों में बेइज्जती कराने का आरोप लगाता है। पति जोधपुर में फ्लैट लेने के लिए 10-15 लाख रुपये लाने और सास बिमला सोने का हार लाने का दबाव बनाती है।