फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ओपन परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाया, एक छात्रा सहित छह परीक्षार्थियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
हरियाणा ओपन बोर्ड दसवीं की गणित की परीक्षा में छह परीक्षार्थियों का फर्जीवाड़ा बोर्ड उड़नदस्ते की पकड़ में आया है। इन परीक्षार्थियों ने अपनी जगह दूसरे को परीक्षा में बैठा रखा था। बोर्ड उड़नदस्ते के निर्देश पर सेंटर सुपरिटेंडेंट ने इन छह परीक्षार्थियों के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस ने एक छात्रा सहित छह परीक्षार्थियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शिक्षा बोर्ड उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान जांच करने पर उनकी रोल नंबर स्लिप की फोटो का विभाग में जमा दस्तावेजों से मिलान नहीं हो पाया और उनका फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत चार सितंबर से हरियाणा ओपन बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो चुकी है। पांच सितंबर को दसवीं कक्षा का गणित का पेपर था। दादरी जिले के परीक्षार्थियों का सेंटर शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय में बी-1 बनाया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सेंटर सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान बोर्ड उड़नदस्ते सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जब परीक्षार्थियों की रोल नंबर स्लिप पर छपी फोटो का बोर्ड में जमा दस्तावेजों से मिलान किया गया तो छह परीक्षार्थियों का फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। इसके बाद बोर्ड उड़नदस्ते ने सेंटर सुपरिटेंडेंट को इन परीक्षार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के आदेश दे दिए। सेंटर सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार ने बताया कि उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों के आदेश पर अमल करते हुए थाने में शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में एक छात्रा व पांच छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 व 420 के तहत केस दर्ज किया है।
आधार कार्ड में भी फर्जीवाड़ा होने का अंदेशा
बोर्ड उड़नदस्ते में शामिल सतेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड के डाटा से मिलान न होने पर परीक्षा में बैठे सभी छह के आधार कार्ड की भी जांच की गई। इन पर अंकित पते व नाम का मिलान किया गया। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड पर परीक्षार्थी का ही पता मिला, जबकि फोटो परीक्षा देने वाले की थी। उन्होंने बताया कि अंदेशा है कि फर्जीवाड़ा कर आधार कार्ड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

97 परीक्षार्थियों का था सेंटर पर सीटिंग प्लान
सेंटर सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार ने बताया कि दादरी जिले में हरियाणा बोर्ड ओपन परीक्षा में एक ही सेंटर बोर्ड ने बनाया है। यह सेंटर सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय में बी-1 है। गत वीरवार को गणित की परीक्षा में सेंटर में 97 बच्चों का सीटिंग प्लान था। इनमें से छह का फर्जीवाड़ा उड़नदस्तों ने पकड़ लिया।
तीन उड़नदस्ते पहुंचे सेंटर पर
सेंटर सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार ने बताया कि गणित की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। बोर्ड का एक उड़नदस्ता तो शुरुआत से ही सेंटर पर मौजूदा था, जबकि कुछ देर बाद दो टीमें और चेकिंग के लिए पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद चेयरमैन उड़नदस्ते के संयोजक संतोष नरवाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जांच करने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। सेंटी सुपरिटेंडेंट ने परीक्षा देने वालों से बरामद आधार कार्ड उत्तर पुस्तिका के साथ जोड़कर शिक्षा बोर्ड में भेज दिए हैं।
यूं किया फर्जीवाड़ा
बोर्ड उड़नदस्ते में शामिल सतेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड की तरफ से रोल नंबर स्लिप साइट पर अपलोड की गई थी। इन परीक्षार्थियों ने उसका प्रिंट आउट निकलवा लिया। जिस शख्स को परीक्षा में बैठाया जाना था, उसकी फोटो रोल नंबर स्लिप पर लगाई गई और इसके बाद उसका रंगीन प्रिंट आउट निकलवा लिया। इस तरह इन परीक्षार्थियों ने फर्जीवाड़ा किया है।
सेंटर सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार ने कहा कि बोर्ड उड़नदस्ते ने छह को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा था। उनके आधार कार्ड लेते ही वे वहां से फरार हो गए। अधिकारियों के आदेशों पर मैंने सिटी थाने में एक छात्रा सहित छह परीक्षार्थियों के खिलाफ शिकायत दे दी है। बोर्ड उड़नदस्ता सदस्य सतेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड के डाटा के साथ परीक्षा में बैठने वालों का डाटा मैच नहीं हुआ। हमारे डाटा में फोटो दूसरी थी, जबकि परीक्षा दूसरा दे रहा था। दादरी के बी-1 परीक्षा केंद्र पर छह परीक्षार्थियों की फर्जीवाड़ा हमने पकड़ा है। उनके खिलाफ थाने में भी शिकायत देकर मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें