चरखी दादरी। बौंदकलां पुलिस ने अदालत के आदेश पर ग्राम पंचायत बौंदकलां के सरपंच अत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरपंच पर ग्राम पंचायत की जमीन बेचने का आरोप है। बौंदकलां पुलिस थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि बौंदकलां के सरपंच अत्तर सिंह पर ग्राम पंचायत की जमीन बेचने का आरोप है। इस संबंध में अदालत में इस्तगासा दायर हुई थी। इस्तगासा के माध्यम से सरपंच पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। इस्तगासा पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद