फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट लगवाने में 3 लाख रुपये का गोलमाल, सरपंच और ग्राम सचिव पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ीबुरा गांव में सोलर लाइट लगवाने में तीन लाख रुपये की राशि के गोलमाल में सरपंच व ग्राम सचिव पर सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस केस की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं आरोपी सरपंच ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि खेड़ीबुरा के सरपंच जोगेन्द्र व तत्कालीन ग्राम सचिव अनिल कुमार पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने एवं सरकारी राशि में गोलमाल करने का आरोप है। शिकायत में आरोप है कि सरपंच ने गांव में करीब 40 सोलर लाइट लगवाई गई थी। लाइटों में गोलमाल करने का ये आरोप एक पंच ने शिकायत करते हुए लगाया था। सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। तत्पश्चात इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई। सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सोलर लाइट खरीद में करीब तीन लाख से अधिक की राशि का कथित गोलमाल किए जाने का आरोप है। विदित रहे कि इस संबंध में उपायुक्त से भी शिकायत की गई थी। सदर पुलिस स्टेशन ने अब सरपंच जोगेन्द्र व तत्कालीन ग्राम सचिव अनिल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
वहीं, सरपंच जोगेन्द्र का कहना है कि उसके खिलाफ लगाए आरोप निराधार हैं। उसने नियमों के अनुरूप गांव में सोलर लाइटें लगवाने का काम किया है। इस विषय के बारे में शिकायत पर पहले भी अधिकारी जांच कर चुके हैं। सब कुछ सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें