फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मौसी-भांजे से मारपीट करने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 06 Mar 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। क्षेत्र निवासी एक महिला ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि हमले में उसे और बीच-बचाव करने आए उसके भांजे को चोटें लगीं। घायल महिला के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 28 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे वह अपनी दुकान मे बैठी हुई थी। उसी दौरान गांव निवासी दो महिला और एक व्यक्ति उसके दुकान में घुस आए और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों उसके साथ डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। झगड़े का शोर सुनकर परिजनों ने उनका बीच बचाव किया। झगड़े में महिला और उसकी बहन का बेटा दोनों घायल गए। इसके बाद उन्हें परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए गोपी सीएचसी लेकर पहुंचे और वहां से उन्हें दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें