फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार सवार ने स्कूटी सवार को 150 फुट तक घसीटा, मौत

Fri, 25 Aug 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक इंद्रजीत। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएच 148-बी (जयपुर-हिसार) पर पैंतावास कलां के समीप वीरवार को एक कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी चालक स्कूटी को करीब 150 फुट तक घसीटते हुए ले गया और हादसे में गंभीर रूप से घायल पैंतावास कलां निवासी इंद्रजीत ने मौके पर दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पैंतावास कलां निवासी आजाद ने बताया कि वो तीन भाई थे और उनकी एक बहन है। उनका बड़ा भाई इंद्रजीत (44) वीरवार दोपहर श्रमिकों को खेत में खाना देकर दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहा था।
उसी दौरान जब वो एनएच 148 बी पर चढ़ा तो भिवानी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद स्कूटी कार में फंस गई और चालक करीब 150 फुट तक घसीटते हुए ले गया। सिविल अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद कार पुल की दीवार से टकरा गई। उसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को काबू कर लिया। चालक ने अपनी पहचान दादरी निवासी दीपक के रूप में बताई।
विज्ञापन

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उन्हें अंदेशा है कि आरोपी चालक शराब पीए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें