गांव हंसावास खुर्द के पास बाइक और कार में टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चचेरे भाई गांव धनासरी निवासी जयबीर ने बताया कि वह अपने चाचा के लड़के कुलदीप के साथ किसी काम से बाढड़ा गया था। वह और कुलदीप दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। जब वे वापस घर लौट रहे थे तब टाइल फैक्टरी के पास सतनाली के तरफ से आ रही एक कार ने कुलदीप की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप सड़क के बीच में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कुलदीप को भिवानी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई जयबीर के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।