फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 51.40 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुआ कार चालक

Fri, 05 May 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक व्यक्ति का कार चालक उसका 51.40 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। यह घटना 3 मई की है। अब पीड़ित रुपयों के मालिक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शंकर कॉलोनी निवासी पीड़ित गोपाल ने बताया कि वह मोबाइल एसेस्सरीज का कार्य करता है। उसके पास अमित नाम का एक लड़का भी करीब आठ साल से कार्यरत है। उसने बताया उसके परिचित के पास कार है। 3 मई को उसने अमित और अपने परिचित के कार चालक सोनू को 51.40 लाख रुपये लेने के लिए नरेला भेजा था। उसने बताया कि देर रात तक जब अमित और चालक सोनू नहीं लौटे तो उन्होंने इसकी छानबीन की। इसके बाद उन्हें पता चला कि वे दोनों रुपये लेकर दादरी आ चुके हैं। चालक सोनू अमित को कॉलोनी में उतारकर चला गया। इसके बाद वह गाड़ी को उसके परिचित के घर खड़ी करके रुपयों के बैग समेत फरार हो गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी का पता लगाकर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें