फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कारी आदू के जोहड़ में पहुंचेगा नहरी पानी, 37.33 लाख रुपये की राशि मंजूर

Wed, 14 Oct 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कारी आदू में बाबा जोड़नाथ मंदिर के पास स्थित किकरालिया जोहड़ में नहरी पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग की पॉन्ड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से 37.33 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। योजना के तहत जोहड़ को नहर से जोड़कर उसमें पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे ग्रामीणों और पशुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गांव की युवा सरपंच डॉ. ज्योति शर्मा ने बताया कि गांव में भूजल खारा है और उसका टीडीएस करीब 2500 से अधिक है। इस कारण पीने के पानी की काफी परेशानी रहती है। जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पेयजल के लिए बोरिंग करवा रखी हैं जहां से करीब 1500 टीडीएस वाला पानी गांव में पहुंचाया जाता है।
उन्होंने बताया कि गांव में पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने के लिए ऐसा कोई जोहड़ या तालाब नहीं है जिसमें सालभर पानी उपलब्ध रहे। अब किकरालिया जोहड़ में नहरी पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने 37.33 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी की है। इससे जोहड़ में पानी भरने के साथ आसपास के क्षेत्र में भूजल की गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नहरी पानी उपलब्ध होने से पशुओं के लिए साफ पानी की व्यवस्था हो सकेगी। करीब दो एकड़ आठ मरला भूमि पर बने जोहड़ में पानी आने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद है।
राशि मंजूर होने पर सरपंच डॉ. ज्योति शर्मा, पंच जयवीर काला, मोनिका, जोगेंद्र, सुरेश कुमार, सुनीता, रजनी जांगड़ा, पूर्व सरपंच, नंबरदार महाबीर काला, महेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें