चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 29 जुलाई को सुबह दस बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई प्राचार्य अजय खोखर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिलेट इंडिया कंपनी भिवाड़ी के प्रतिनिधि लिखित व साक्षात्कार परीक्षा के बाद अभ्यार्थियों का चयन करेंगे। इस इंटरव्यू में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, पीपीओ पास युवा भाग ले सकते हैं। चयन होने के बाद प्रशिक्षु युवा को 12 हजार रुपये मानदेय, कैंटीन, भिवाड़ी में यातायात सुविधा, वर्दी, जूते प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड आदि साथ लेकर आएं। प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई में समय-समय पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है। संस्थान में विद्यार्थियों को इंटरव्यू पास करने और कंपनी के कामकाज के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है।