फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आधार कार्ड अपडेट करने के लिए लगाए जाएंगे कैंप

Sun, 26 Feb 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिन नागरिकों का आधार कार्ड बने हुए दस साल हो चुके हैं, उनको अपना आधार कार्ड अब अपडेट करवाना होगा। इसमें उनकी आयु, वैवाहिक स्थिति, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर आदि विवरण दर्ज किया जाएगा और नई फोटो लगाई जाएगी। नगराधीश रेणुका नांदल ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सप्ताह दादरी जिला के गांवों और शहर में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक आंख व ऊंगलियों के निशान देने और फोटो अपडेट करने के लिए सौ रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर व जिला का नाम बदलवाने के लिए पचास रुपये का शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड को अवश्य अपडेट करवा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें