किसान भवन बाढड़ा में अटल भूजल योजना के बारे में जानकारी देते जल विशेषज्ञ।
बाढड़ा। पहले तालाब और कुएं के जरिए पीने का पानी मिलता था, लेकिन अब हर घर को नल से जल मिल रहा है। ऐसे में सबका दायित्व बनता है कि वह जल संरक्षण करें। हमें वर्षा के जल संचयन की ओर तेजी के साथ कदम बढ़ाने होंगे ताकि भू-जल स्तर और नीचे न जाए। यह बात एसडीएम सुरेश दलाल ने एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही।
सिंचाई विभाग द्वारा बुधवार को किसान भवन कार्यालय में अटल भूजल योजना पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ भोगन सिंह सिंचाई विभाग ने की। जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से सूचना शिक्षा संचार विशेषज्ञ खुर्शीद अहमद व भूजल विशेषज्ञ ओंकार ने पीपीटी के माध्यम से अटल भूजल योजना के बारे में जानकारी दी। एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने कहा कि जल है तो भविष्य है। धरती पर पीने योग्य बहुत कम जल है इसे हमें व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। जल को बचाना चहिए। ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर तेजबीर सिंह ने गिरते भूजल स्तर के बारे में अवगत कराया और पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए प्रेरित किया। सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता भोगन सिंह, तेजबीर सिंह, कमल सिंह, जयबीर सिंह, रमेश, विरेंद्र, किसान यूनियन बाढड़ा के प्रधान हरपाल भांडवा, गिरधारी मोद, रामअवतार, कमल सिंह मौजूद रहे।