फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परीक्षा केंद्रों पर भेजी बसें, रूटों पर चरमराई सेवाएं

विज्ञापन
बस के दोनों पायदान पर खड़े होकर सफर करते यात्री।
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को डिपो से 124 बसों का संचालन किया गया। इन बसों ने करीब 6500 परीक्षार्थियों को 6 जिलों के केंद्रों तक पहुंचाया। 124 में से 24 बसें दादरी डिपो की रहीं जबकि 100 बसें स्कूलों व सहकारी समिति की रही। दूसरी ओर लोकल रूटों पर बसों के पहिये कम घूमने से करीब पांच हजार से अधिक यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। इन यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए डेढ़ से दो घंटे तक बूथ पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि परीक्षार्थियों की सहूलियतों को देखते हुए डिपो अधिकारियों ने शनिवार को चरखी एससीआर स्कूल और बाढड़ा बस स्टैंड से बसों का संचालन करवाया। सुबह की शिफ्ट के लिए 65 और दोपहर की शिफ्ट के लिए 59 बसों का संचालन किया गया। दूसरी ओर परीक्षा केंद्रों पर डिपो की 24 बसें जाने से लोकल और लंबे रूटों पर सेवाएं चरमराई रहीं और यात्रियों को बस सुविधा के लिए बस स्टैंड पर लंबा इंतजार करना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों का तर्क है कि बसों की संख्या के लिहाज से हरसंभव व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया।


- जानिये... दादरी और बाढड़ा से कितनी बसों का हुआ संचालन

दादरी:


रूट- सुबह की शिफ्ट में बसें गईं- दोपहर की शिफ्ट के लिए बसें गईं-कुल बसें गईं



भिवानी- 7-7-14



पानीपत- 13-10-23



सोनीपत-12-12-24



गुरूग्राम-8-7-15



रेवाड़ी- 6-5-11



महेंद्रगढ़- नारनौल- 8-5-13



(नोट: एससीआर स्कूल अस्थायी बस स्टैंड से 100 बसों का संचालन हुआ और 5200 परीक्षार्थियों ने यात्रा की)



बाढड़ा::


रूट- सुबह की शिफ्ट में बसें गईं- दोपहर की शिफ्ट के लिए बसें गईं-कुल बसें गईं



भिवानी-2-4-6



पानीपत-2-2-4



सोनीपत-2-2-4



गुरूग्राम-2-2-4



रेवाड़ी-1-1-2



महेंद्रगढ़-नारनौल- 2-2-4



(नोट: बाढड़ा बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों के लिए 24 बसें चलीं और साढ़े 1200 परीक्षार्थियों ने यात्रा की)



- इन रूटों पर बस सेवा में कटौती से यात्री रहे परेशान
बाढड़ा से सभी 24 बसें रोडवेज की चलाई गईं। इनमें से ज्यादातर बसें लोकल रूटों से हटाई गईं जबकि कुछ लंबे रूटों पर लगने वाले बसों के फेरों में भी कटौती की गई। बस सेवा कटौती से भिवानी, कनीना, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, चिड़िया, कोसली, नारनौल व महेंद्रगढ़ आदि रूटों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




यात्री बोले: काफी इंतजार करने के बाद मिली बस



- मुझे चिड़िया जाना है और सुबह दवा लेने दादरी आया था। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद अब बस मिली है। काफी देर इंतजार करने में परेशानी होना स्वभाविक है।
-दीदार सिंह, चिड़िया


- मुझे नारनौल जाना है और पिछले करीब डेढ़ घंटे से इंतजार करने के बाद बूथ पर पांच मिनट पहले ही बस लगी है। बस के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा।
-सुरेंद्र, नारनौल






21 अक्तूबर को दादरी से परीक्षा केंद्रों के लिए 124 बसों का संचालन किया गया। दादरी और बाढड़ा क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था बनाने का हमने प्रयास किया। बाढड़ा से 24 बसों का संचालन किया गया और ये सभी बसें रोडवेज की रहीं।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, यातायात प्रबंधक, चरखी दादरी डिपो




























बस के दोनों पायदान पर खड़े होकर सफर करते यात्री।

बस के दोनों पायदान पर खड़े होकर सफर करते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें