फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: होली पर चलेंगी बसें, चालकों-परिचालकों के अवकाश रद्द

Wed, 12 Mar 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 शहर के बस स्टैंड परिसर में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
फोटो-07
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड परिसर में खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद
:::::::::::
- रोडवेज डिपो की ओर से होली के दिन चलाई जाएंगी सभी रूटाें पर बसें

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। होली पर रोडवेज डिपो की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हर रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज डिपो ने जिले के सभी चालकों व परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। होली पर ड्यूटी निर्वहन के आदेश दिए हैं।

विभाग की ओर से फिलहाल सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। होली पर लोगों को सुविधाएं प्रदान के लिए डिपो की ओर से बसें पर्याप्त रूप से चलाए जाने की योजना तैयार की गई है। फिलहाल, डिपो के पास 101 बसें रोडवेज और 15 बसें किलोमीटर योजना के तहत चलाई जा रही हैं। इनमें विभाग के 250 चालक व परिचालक अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक की ओर से सभी चालकों व परिचालकों को दो दिन अवकाश रद्द कर काम पर लौटने के आदेश दिए हैं। इसका मुख्य कारण त्योहार पर यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करना है। होली के दिन सभी रूटों पर बसों के चलने में आधे से एक घंटे का अंतराल बना रहेगा। सुबह से शाम तक बसें चलेंगी। फाग के दिन बसों का संचालन कम रहेगा। मुख्य बसें ही रूटों पर चलाई जाएंगी।

- भीड़ अधिक होने पर विभाग चलाएगा विशेष बसें
होली पर विभाग को बसों में भीड़ होने की संभावना है। इसके चलते भीड़ को काबू करने व यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। विभाग की ओर से बसें रिजर्व की गई हैं। जिस काउंटर पर भीड़ अधिक होगी, वहां बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्सन:
विभाग की ओर से हर त्योहार पर बस संचालन की पूरी व्यवस्था की जाती है। इस बार होली पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। कुछ बसें रिजर्व कर रखी हैं। इनका उपयोग अधिक सवारी वाले रूटों पर किया जाएगा। फिलहाल, विभाग की बस संचालन की पूरी तैयारी है। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-सतीश लुहाच, संस्थान प्रबंधक, दादरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें