फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दमकल कार्यालय का बिजली लोड बढ़ाने के लिए बजट स्वीकृत

Sun, 23 Apr 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दमकल विभाग कार्यालय भवन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दमकल विभाग कार्यालय का बिजली लोड बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से 7.30 लाख की राशि को मंजूरी दी गई है। अब जल्द ही बिजली निगम से तालमेल कर सिंगल फेज कनेक्शन को थ्री-फेज कनेक्शन में बदलवाने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि तीन करोड़ से अधिक धनराशि खर्च कर बनाए गए दमकल विभाग कार्यालय में दो साल बाद भी पेयजल कनेक्शन नहीं मिला है। इसके अलावा यहां बिजली कनेक्शन भी सिंगल फेज है जिससे गाड़ियों में पानी भरने में अधिक समय लगता है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था और इसके बाद 18 अप्रैल को विधायक नैना चौटाला ने एसडीएम नवीन कुमार को साथ लेकर दमकल विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया था।
उस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारियों ने विधायक के समक्ष बिजली लोड बढ़वाने और कार्यालय तक नहरी पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इस पर संज्ञान लेकर विधायक ने अग्निशमन विभाग के निदेशक से बातचीत कर जल्द दोनों प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों पर विभाग ने चार दिन के अंदर बिजली लोड बढ़वाने के लिए 7.30 लाख के बजट को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

- लोड बढ़ने पर 10 मिनट में भरेगी बढ़ी गाड़ी
दमकल विभाग कार्यालय को थ्री-फेज कनेक्शन मिलने के बाद 10 मिनट के अंदर बड़ी गाड़ी पानी से भर जाएगी। इस समय पेयजल कनेक्शन न होने के चलते गाड़ियों में ट्यूबवेल का पानी डाला जा रहा है। ट्यूबवेल का पानी गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से गाड़ियों के जल्द जर्जर होने की आशंका रहती है। दूसरी ओर सिंगल फेज कनेक्शन होने से एक गाड़ी भरने में 15 से 20 मिनट लग जाती है।

फायर स्टेशन के थ्री फेज बिजली कनेक्शन के लिए बजट जारी हो गया है। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को भी आदेश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पानी के कनेक्शन का प्रपोजल तैयार करें। बिजली-पानी के अतिरिक्त अन्य जरूरतों के लिए फायर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें