फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेटी नव्या कैप्टन तो बेटा मन्नव हैं लेफ्टिनेंट, मां सुनीता बोलीं- देशसेवा से बड़ा कोई फर्ज नहीं

Sun, 11 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 नव्या और मन्नव की मां सुनीता सांगवान।
विज्ञापन
मातृ दिवस स्टोरी
विज्ञापन


- पूर्व मंत्री स्वर्गीय सतपाल सांगवान के पोता-पोती हैं नव्या और मन्नव सांगवान, मन्नव एलओसी के पास तो नव्या चंडीगढ़ में हैं तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हैं। इन हालात में दादरी निवासी बहन-भाई नव्या और मन्नव सांगवान देश सेवा का फर्ज निभाने के लिए अपनी-अपनी यूनिट में तैनात हैं। कैप्टन नव्या सांगवान आर्मी मेडिकल कोर में चंडीगढ़ में तैनात हैं। उनके छोटे भाई लेफ्टिनेंट मन्नव सांगवान की तैनाती एलओसी यानी लाइन ऑफ कंट्रोल के पास है। वहीं, मां प्रोफेसर सुनीता सांगवान का कहना है कि दोनों बच्चे सेना में हैं। इस पर मुझे गर्व है।
मन्नव और नव्या सांगवान पूर्व मंत्री दिवंगत सतपाल सांगवान के पोता-पोती हैं। दोनों युवा सैनिकों की मां सुनीता सांगवान प्रोफेसर हैं। उनका कहना है कि दोनों बच्चों को सेना में भेजने का सपना उनके दादा सतपाल सांगवान का था। मन्नव और नव्या ने दादा का सपना पूरा करने के लिए सेना को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव्या ने छह साल पहले बतौर कैप्टन ज्वाइन किया था। काफी समय तक पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में रही। वहीं, मन्नव ने वर्ष 2020 में लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त किया था। उनकी पहली ही तैनाती लेह से आगे हुई थी। फिलहाल, उनकी तैनाती दूसरी जगह है। मां सुनीता सांगवान ने बताया कि दोनों बच्चों पर फख्र है। दोनों बच्चे देश के काम आएं, इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है।
- पिता विधायक बनने से पहले रह चुके जेलर
मन्नव और नव्या सांगवान के पिता सुनील सांगवान दादरी हलके से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जेल अधीक्षक के पद से वीआरएस ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें