फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कमरे में तूड़ा डालने के विरोध पर देवर ने विधवा भाभी को पीटा

Sat, 12 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। पुश्तैनी मकान के कमरे में तूड़ा डालने का विरोध करने पर एक देवर ने विधवा भाभी से गाली-गलौज व मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। अस्पताल में उपचाराधीन महिला के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दगड़ोली निवासी संतोष ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी पुत्रवधू बच्चों के साथ पुश्तैनी मकान में रहती है। वहां एक कमरे में गेहूं डालकर उन्होंने ताला लगाया हुआ है। संतोष का आरोप है कि उसके देवर प्रदीप ने कमरे का गेट खुलवाकर भैंसों का तूड़ा डलवा दिया।
संतोष के अनुसार, जब उसने प्रदीप के सामने इस पर एतराज जताया तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर प्रदीप ने उसके साथ मारपीट की व मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एलएचसी रोशनी देवी ने बताया कि संतोष के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें