फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साले ने पत्नी संग जीजा को पीटा, केस दर्ज

Fri, 28 Feb 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भागवी निवासी घायल के बयान पर पुलिस ने आरोपी दंपती पर मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भागवी निवासी एक व्यक्ति ने अपने साले और उसकी पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल के बयान पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में भागवी निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह घर पर रहता है। पत्नी नौकरी की वजह से बाहर रहती है। 20 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर मौजूद था। उसी दौरान उसका साला मनोज कुमार अपनी पत्नी आरती के साथ आया। 16 दिसंबर 2024 को मातनहेल तहसील से तैयार शपथपत्र उसे दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय के अनुसार शपथपत्र में 24 लाख व मकान संबंधित लेन-देन था। उसने शपथपत्र पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, लेकिन, उसने हस्ताक्षर नहीं किए। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पूछताछ कर लौट गई। अब पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें