फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ब्रांच हेड प्रयास ने भाई को भेजा था पूर्व प्रभारी विजय के साथ चोरी करने

Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चोरी के बाद 2 मई को एजेंसी शाखा के बाहर स्टाफ सदस्यों के साथ बैठा ब्रांच हेड प्रयास खत्री। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी) दादरी शाखा में हुई चोरी योजनाबद्ध तरीके से की गई। शाखा हेड प्रयास खत्री ने अपने भाई प्रिंस को पूर्व शाखा हेड विजय के साथ चोरी करने भेजा था। दो भाई प्रयास व प्रिंस समेत पूर्व शाखा हेड विजय सोनीपत जिले के गोहाना का रहने वाला है। उसे दबोचने के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं।
एक मई की रात शहर के परशुराम चौक समीप स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन एजेंसी के मुख्य शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात के तीन दिन के अंदर पुलिस ने मूलरूप से सोनीपत के भाखड और फिलहाल रोहतक के प्रेमनगर निवासी किरण को काबू किया था।
विज्ञापन

किरण पूर्व ब्रांच हेड विजय का साला है। किरण को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट ने उसका एक दिन का रिमांड और मंजूर किया था।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान किरण ने पुलिस के सामने न केवल चोरी के षड्यंत्र का पूरा राज खोला, बल्कि, रोहतक में एक जगह से 2 किलो 631 ग्राम सोना भी बरामद कराया। किरण से की गई पूछताछ के आधार पर ही पुलिस चार और आरोपियों को काबू करने में सफल रही।
इनमें मौजूदा ब्रांच हेड प्रयास खत्री, उसका भाई प्रिंस, टिटौली निवासी मोहित और घुसकानी निवासी अमरजीत शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें